सरधना। ग्राम भामौरी बिजलीघर पर एसएसओ के साथ मारपीट के मामले में आरोपी खेड़ा के ग्राम प्रधान पति ओमवीर और फरीदपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार तथा जयवीर पुत्र इसम ने शनिवार को विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा। इस संबंध में डीएम और एसएसपी को पत्र भेजे में आरोप लगाया कि भामौरी बिजलीघर पर तैनात जेई धर्मेद्र सिंह जर्जर विद्युत तार बदलवाने के नाम पर रिश्वत की मांग करता है। खेड़ा निवासी जयवीर ने आरोप लगाया कि टूटे तीन पोल दोबारा लगवाने की बाबत बीस हजार रुपये मांगे। वहीं, खेड़ा के प्रधान पति ओमवीर का कहना है कि भामौरी बिजलीघर पर ग्रामीणों के साथ वह भी पहुंचा और हंगामे के दौरान उसने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। इसके बावजूद उसके खिलाफ भी थाने में तहरीर दी गई। फरीदपुर के ग्राम प्रधान शिवकुमार ने भी डीएम और एसएसपी से शीघ्र मिलकर कार्रवाई कराने की बात कही है। वहीं, जेई धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान पति खेड़ा एवं अन्य लोगों द्वारा लगाए आरोप बेबुनियाद हैं।