फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 वर्षीय बच्ची के मामले में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आखिरकार थानाध्यक्ष पर गाज गिर ही गई। एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना के आरोपी दोनों किशोर को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
बता दें कि ग्राम बहादरपुर में बुधवार दोपहर छह वर्षीय बच्ची अपने घर के समीप गांव के बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव के दो किशोर बच्ची को बहला-फुसला कर ले गए थे। गांव के समीप जंगल में उससे दुष्कर्म किया था। पीड़ित के पिता ने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार देर शाम दोनों आरोपियों को गांव से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों नाबालिग आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें किशोर संप्रेक्षण गृह दिया गया। वहीं, छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना से पुलिस के आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया था। एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष रितेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

पहले से ही लटक रही थी तलवार
बीती आठ अप्रैल को बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े नविवाहिता के अपहरण की घटना को तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस उसकी बरामदगी और आरोपी को गिरफ्तार करने में विफल रही। वहीं घटना के खुलासे के लिए लोगों का पुलिस प्रशासन पर लगातार दबाव बनता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार थानाध्यक्ष रितेश कुमार से नाराज एसएसपी ने थानाध्यक्ष उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।
ग्रामीणों में भारी रोष
ग्राम बहादरपुर में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अवारा किस्म के नाबालिग आरोपियों ने बच्ची को हवस का शिकार बनाकर गांव को बदनाम करने का काम किया है। इस घटना से गांव के बच्चों में दहशत है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग हो या बालिग। ऐसे आरोपियों को सख्त सजा देनी चाहिए।

शराब के साथ गिरफ्तार
हस्तिनापुर। ग्राम नंगला चांद निवासी रामसिंह पुत्र श्याम सिंह को पुलिस ने ग्राम इकवारा के समीप पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ईख में आग लगी
हस्तिनापुर। गर्मियों के चलते क्षेत्र में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम कुन्हैड़ा निवासी पवन कुमार पुत्र महा सिंह की पांच बीघा गन्ने की फसल में प्रात: लगभग साढे़ दसे बजे आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर बिग्रेड की टीम पहुंचने तक पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। बाकी बची फसल पर फायर ब्रिगेड टीम ने बमुश्किल काबू पाया। क्षेत्र में गेहूं की कटाई एवं गर्मी के चलते आए दिन आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। खेत के बराबर स्थित गेहूं की फसल को भी आग से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें