किठौर। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बा किठौर के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी इरशाद पुत्र जरीफ ने बताया कि वह और उसका पुत्र आरफा पुत्रवधू अरसी तथा दिलशाद घर पर थे। इसी दौरान अजराड़ा निवासी शाहिद पुत्र इलियास, फुरकाना पुत्र इकबाल, फरहीन पुत्री शाहिद तथा जिसौरा निवासी तालिब पुत्र अमानतुल्ला पहुंचे और गालीगलौज करके मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस बाबत पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।