फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रही शादी की तैयारी, युवती का कर लिया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शादी से एक सप्ताह एक युवती का अपहरण कर लिया गया। युवती की मां ने दो युवकों को नामजद करते हुए पल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पल्लवपुरम निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों की शादी अगले सप्ताह होनी है। बताया गया कि उसकी बड़ी बेटी का बीती रात पल्हैडा निवासी आसिफ और रियासत ने अपहरण कर लिया। आरोपियों की तलाश में उनके घर दबिश दी गई। लेकिन उनका पता नहीं चला। वहीं, पीड़ित पक्ष ने बताया कि एक महीने से घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन बेटी का अपहरण होने के बाद तैयारियां धरी रह गई। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनके परिवार को भी जान का खतरा है। आरोपियों ने दंबगई दिखाते हुए घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें