फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांइम ब्रांच ने डाला डेरा,बदमाशों की तलाश मे ताबड़तोड़ दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। कस्बे में बीती बृहस्पतिवार देर रात मैकेनिक के घर पड़ी डकैती में रविवार को बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस का कहना है कि डकैती के खुलासे को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। वहीं, सर्विलांस के सहारे बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर रात कार मैकेनिक शकील पुत्र जमील के मकान में 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने दाखिल होकर सो रहे दंपति और वृद्धा को मारपीट कर अधमरा कर दिया था। इसके बाद बदमाश घर में रखे लाखों के जेवरात तथा हजारों की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस और आधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। वहीं, घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था। इस मामले में पुलिस ने आनन-फानन में कस्बे के एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हालांकि कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने हिरासत लिये लोगों को छोड़ दिया। इस मामले में रविवार को क्राइम ब्रांच ने घटना के खुलासे को लेकर दिनभर थाने में डेरा डाले रखा। वहीं, पुलिस के साथ कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बदमाशों का सुराग लगाकर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
क्राइम ब्रांच ने बदमाशाें की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दी ताबड़तोड़ दबिश
पुलिस ने कस्बे के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर की पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें