फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसवा ग्राम प्रधान के घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरसवा गांव के प्रधान पवन कुमार पल्लवपुरम फेज दो में परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया कि प्रधान की शादी आठ वर्ष पूर्व बड़ौत निवासी एक युवती से हुई थी। दंपति के बीच विवाद चल रहा है। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रधान के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। बाद में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रधान उपेंद्र सिंह भराला कुछ प्रधानों के साथ पल्लवपुरम थाने पहुंचे। वहां लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधान ने दूसरी शादी कर ली है। जबकि पहली शादी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मारपीट का आरोप गलत है। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आई है। उधर, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह भराला ने एसपी सिटी मान सिंह चौहान से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें