फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़कली में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। क्षेत्र के एक गांव बड़कली में बुधवार दोपहर दो युवकों ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव का परिवार मजदूरी करने गया हुआ था। उसकी 27 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि महिला को अकेली देख गांव के ही दो युवक घर में घुस गए। उन्होंने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आरोपियों को पकड़ने के लिए दौडे़। इस पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के पति ने दौराला थाने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें