फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल शाप में मारपीट की घटना में माडल शाप के सैल्समैन ने भी तहरीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम थाने के निकट मॉडल शॉप पर हुई मारपीट की घटना में शनिवार को मॉडल शॉप के सेल्समैन ने दो को युवकों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर शाम थाने के निकट मॉडल शॉप पर किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इस संबंध में शुक्रवार शाम सनी पुत्र राज सिंह निवासी गांव गढ़ी ने थाने में दी तहरीर में तीन को नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर दी थी। इसमें कहा कि उसका भाई अंकुश अपने साथियों के साथ मॉडल शॉप पर बीयर लेने गया था। वहां सेल्समैन द्वारा अधिक पैसे मांगने का विरोध करने पर उसने उसके भाई तथा उसके तीन साथियों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिनको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को मॉडल शॉप के सेल्समैन सतपाल पुत्र रामशरण निवासी गढ़मुक्तेश्वर ने थाने में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि आरोपी शराब लेने आए थे। आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। इसके बाद ग्राहक सतेंद्र एवं विनित निवासी भंडोरा को मारपीट करके फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें