खरखौदा। गांव पीलपीखेड़ा में हुई पशु लूट में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों की पुलिस ने तीन वर्ष पहले फरार की उद्घोषणा के बाद कुर्की की तैयारी कर दी है।
पुलिस के अनुसार करीब तीन वर्ष पहले मेरठ निवासी हाजी इकरामुद्दीन की गांव पीलपीखेड़ा स्थित पशु डेयरी में बदमाशों ने चौकीदारों को बंधक बनाकर एवं चौकीदार की बंदूक छीनकर सभी को बंधक बनाने के बाद पशु डेयरी से दर्जनभर भैस लूट कर ले गये थे। बाद में पुलिस जांच में 12 अपराधी प्रकाश में आये थे। जिसमें पुलिस ने याकूब, रिजवान व सलमान निवासी मंडियाई सरधना को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने तीनों से करीब दो लाख की रकम बरामद की थी। इस मामले में नौ अपराधी वांछित चलते रहे हैं। वहीं, वांछित चार अपराधी नज्जु पुत्र लालजी, लालजी पुत्र अमरू, शहादत पुत्र उमरू, झंडू पुत्र सद्दीक निवासीगण मंडियाई सरधना अपनी संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में थे। जिसमें पुलिस ने उद्घोषणा चस्पा की दी तथा जल्द ही अब आरोपियों की कुर्की की तैयारी की जा रही है।