फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला कहारान निवासी महिला ने लगाया जेठ जेठानी पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला कहारान निवासी सरस्वती पत्नी धर्मवीर ने बृहस्पतिवार को अपने ही जेठ एवं जेठानी पर मारपीट का आरोप लगाया। सरस्वती ने बताया कि उसका पति बुधवार को काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसके जेठ एवं जेठानी ने गालीगलौज एवं मारपीट कर दी। सरस्वती ने बताया कि उसके जेठ एवं जेठानी ने उसे घर छोड़ने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। देर रात उसका पति वापस लौटा तो उसने आपबीती सुनाई। उसके पति ने विरोध दर्ज कराया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने सरस्वती के शिकायती पत्र पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें