फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में मामूली कहासुनी को लेकर दो युवकों को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। शाहपुर गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने दो युवकों को पीट दिया। मारपीट में घायल दोनों युवकों ने दौराला थाने पर तहरीर दी है। शाहपुर गांव में सकौती आईपीएल शुगर मिल का गन्ना क्रय केन्द्र बना है। इस केन्द्र पर शाहपुर निवासी लोकेश काम करता है। सोमवार को लोकेश केन्द्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर सकौती जा रहा था। इस दौरान उसके साथ गांव फरीदपुर निवासी रिंकू भी था। जब वह मोहनीपुर-मामूरी मोड़ पर पहुंचे तो वहां मामूरी निवासी अंकित और हिमांशु से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद अंकित व हिमांशु ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर लोकेश व रिंकू को जमकर पीटा। मारपीट में दोनों घायल हो गए। घायलों ने दौराला थाने पर मामले की तहरीर देते हुए शिकायत की है। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें