फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर के साथ मारपीट।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नहर की पटरी स्थित सिंचाई विभाग के ढिकौली निरीक्षण भवन परिसर में रुकी लेबर से ठेकेदार पुत्र द्वारा असामाजिक तत्वों को बुलाकर मारपीट की गई। इस संबंध में निरीक्षण भवन चौकीदार राज सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कूड़ी की झाल के निकट नहर की पटरी स्थित सिंचाई विभाग के ढिकौली निरीक्षण भवन परिसर के चौकीदार राज सिंह पुत्र कटार सिंह ने बताया कि निरीक्षण भवन परिसर में करीब एक सप्ताह से नहर की पटरी पर सड़क बनाने वाली लेबर रुकी हुई है। यह रात्रि में विश्राम करती है तथा यहीं पर खाना आदि बनाती है। बीती 23 मार्च की रात ठेकेदार के पुत्र का किसी बात को लेकर लेबर से झगड़ा हो गया था। जिसको उस समय शांत करा दिया था। ठेकेदार पुत्र ने शनिवार रात फोन करके कुछ असामाजिक तत्वों को बुला लिया। उन्होंने लेबर के साथ मारपीट करके निरीक्षण भवन स्थित कार्यालय जिलेदारी द्वितीय का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया। जिसमें अहम रिकार्ड रखा हुआ है। आरोपियों ने उससे टार्च एवं फोन छीन लिया। उसने दूसरे फोन से यूपी 100 को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही झगड़ा करने वाले वहां से फरार हो गए। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि दोनों पक्ष आए थे। जिनमें समझौता हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस चौकीदार ने तहरीर दी

रबनवाज प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
मवाना। भारती महिला एवं जनकल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक ने चौधरी रबनवाज को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें