फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस गई थी शराब पकडने हाथ लगी देसी पिस्टल। पिस्टल मुंगेर की बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

पुलिस ने पंचायती धर्मशाला के निकट सेंट्रो कार से देसी पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने कार सहित मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अमर राणा उर्फ डिंपल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि बरामद पिस्टल मुंगेर निर्मित है।
एसएसआई करतार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की सेंट्रो कार से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। जिस पर पुलिस कार का सुराग लगाने में जुट गई। सुबह के समय पंचायती धर्मशाला के पास सफेद रंग की सेंट्रो कार आती दिखाई दी। उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कार भगाकर ले जाने का प्रयास किया। उसे घेरकर पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर शराब बरामद नहीं हुई। कार से एक पिस्टल तथा दो कारतूस अवश्य मिले। आरोपी ने अपना नाम अमर राणा उर्फ डिंपल पुत्र नरेश राणा निवासी मोहल्ला मुन्नालाल बताया। सेंट्रो कार को पुलिस ने सीज कर दिया। वहीं, एसएसआई का कहना है कि आरोपी ने बताया कि उसको पिस्टल उसके एक दोस्त ने दिया था। पुलिस ने दोस्त की तलाश में भी दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। वहीं, सीओ यूएन मिश्र ने भी आरोपी से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उक्त पिस्टल मुंगेर से लाया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छोड़ दिया था आरोपी
पिस्टल के साथ पकडे़ गए आरोपी को पहले पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया था। यह मामला तुरंत सीओ के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने थाने से इस बाबत जानकारी की तो थाने में खलबली मच गई। आरोपी को दोबारा आनन-फानन में चौहान चौक से गिरफ्तार किया गया।
खास बातें
पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें