फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारो की तस्करी करने जा रहे युवक को पिस्टल के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव बक्सर में सोमवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों के तस्कर को पकड़ा है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। एसओ भावनपुर आशुतोष ने बताया कि पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया था, लेकिन वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर अकबर उर्फ सोनी पुत्र खिलाफत निवासी ग्राम रार्धना थाना किठौर को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी कपिल पुत्र रामअवतार निवासी बक्सर थाना भावनपुर भाग गया। अकबर के पास से एक पिस्टल 32 बोर, पांच कारतूस और एक 315 का तमंचा बरामद किया है। एसओ के मुताबिक अकबर काफी समय से हथियारों की सप्लाई कर रहा है। आरोपी ने बताया कि वह गांव के ही एक युवक से बीस हजार रुपये में हथियार खरीदकर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें