फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दक्ष की बरामदगी के लिए जंगल की खाक छानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार से पांच दिन पहले एक व्यापारी के नौ वर्षीय पुत्र का अपहरण हो गया था। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करके सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बच्चे का पांचवें दिन भी सुराग नहीं लग सका है। वहीं, पुलिस ने सोमवार को जंगल में कांबिंग की परंतु सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी व्यापारी मनोज का नौ वर्षीय पुत्र दक्ष बीते बृहस्पतिवार को बाजार में मोबाइल रिपेयर सेंटर पर अपना मोबाइल लेने गया था। दुकान पर दुकानदार के नहीं मिलने पर बच्चा अपने परिवार के ही दुकानदारों के यहां चला गया तथा अपने दोस्तों से भी मिला था। इसके बाद दक्ष अचानक लापता हो गया था। परिजन देर शाम मेरठ से लौटे तो बच्चे को घर न पाकर चिंता सताने लगी। व्यापारी ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। व्यापारी का बच्चा लापता होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पीड़ित पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्चे के अपहरण के मामले में सभी विकल्प कर लिये, लेकिन पांच दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस यदि बच्चे के मामले में पूछताछ के लिए किसी को हिरासत में लेती है तो राजनीति कारणों के चलते विरोध हो जाता है। जिससे पुलिस अपना कार्य स्वतंत्रता पूर्वक नहीं कर पा रही है। पुलिस ने व्यापारी के नौकर को हिरासत में लिया तो व्यापारी पक्ष नौकर को छुड़ा ले गये। हालांकि पुलिस नौकर से केवल पूछताछ ही करना चाह रही थी। पुलिस के अनुसार मामले में राजनीति होती जा रही है। बच्चे की बरामदगी उतनी ही कठिन हो रही है। हांलाकि पुलिस ने सोमवार को टीम बनाकर खरखौदा के चारों ओर जंगल में कांबिंग की। इसके बावजूद पुलिस को इस मामले में सफलता नहीं मिल सकी है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि पुलिस व्यापारी पुत्र की बरामदगी के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। उम्मीद है कि पुलिस को जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
कस्बे से पांच दिन पहले लापता हो गया था व्यापारी पुत्र
पुलिस कई से कर चुकी है पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें