फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

कस्बे में ढिकौली रोड निवासी सागर शर्मा अपने साथी के साथ शुक्रवार शाम बाइक से मवाना की ओर आ रहा था। इसी दौरान दो कारों में सवार बदमाशों ने उनको तमंचा दिखाकर रोक लिया तथा दो मोबाइल तथा 23 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों ने तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
ढिकौली रोड निवासी सागर शर्मा ने बताया कि वह अपने साथी शिवम शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर मवाना दवा लेने के लिए शाम चार बजे के आसपास आ रहा था। वे ढिकौली रोड स्थित गेट पर पहुंचे तो उसी समय पीछे से दो कारों में सवार बदमाश पहुंचे तथा तमंचे दिखाते हुए उनको रोक लिया। उन दोनों से दो मोबाइल तथा 23 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि एक कार के शीशे पर छात्र नेता लिखा था। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर जानकारी दी। पुलिस ने कार सवार बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा सकी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
दो कारों में सवार युवकों ने तमंचे के बल पर नकदी और मोबाइल लूटे

अज्ञात युवकों का छात्रों पर हमला
मवाना। फलावदा रोड पर चार युवकों ने दो सगे भाई छात्रों को मारपीट करके घायल कर फरार हो गए। घायल छात्रों के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
छात्र ऋतिक व रजत पुत्र राजकुमार एसवीएस में पढ़ते हैं। ऋतिक कक्षा नौ का तथा रजत कक्षा आठ के छात्र हैं। दोनों भाइयों ने बताया कि वे दुपहर में फलावदा रोड पर स्कूल बस से उतरे तो उसी समय वहां पहले से चार युवक खडे़ थे।
विज्ञापन

आरोप है कि उन युवकों ने उनका नाम पूछा तथा इसके बाद उनसे मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी तमंचे लहराते हुए तथा भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित के पिता राजकुमार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें