फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये के लालच में गंवा दिए 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सौ के लालच में 20 हजार गंवाए
विज्ञापन

मोदीपुरम। बैंक से रुपये निकालने आई महिला से युवक ने बैंक कर्मचारी बनकर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। महिला ने बैंक जाकर घटना की शिकायत की है। पल्लवपुरम फेज दो निवासी एक महिला बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे सर्विस रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसे निकालने गई थी। महिला खाते से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। चौहान मार्केट के पास पीछे से साइकिल पर आए युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। उसने महिला से कहा कि आपके पांच सौ रुपये कम हैं, वही लेकर आया हूं। इस पर महिला ने युवक को ही पैसे गिनने के लिए दे दिए। गिनने के बाद युवक ने रुपये पूरे 50 हजार बताकर लौटा दिए। इसके बाद महिला जब घर पहुंची तो 20 हजार रुपये कम निकले। महिला बैंक पहुंची और घटना की जानकारी दी और लिखित में शिकायत कर बैंक की फुटेज देखने की बात कही। बैंक अधिकारी सर्वेश मित्तल ने बताया कि महिला की शिकायत पर फुटेज देखी जाएगी। बैंक से कोई कर्मचारी पैसे देने नहीं गया है। फुटेज के माध्यम से पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें