फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की छत से संदिग्ध हालात में गिरी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज की छत से गिरी छात्रा
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाइवे स्थित महावीर आयुर्वेदिक कॉलेज की छत से एक छात्रा गिरकर घायल हो गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व छात्रा को कंकरखेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इस मामले में न तो छात्रा के परिजनों और न कालेज प्रबंध तंत्र की तरफ से कोई तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी यह छात्रा कंकरखेड़ा में किराए पर रह रही है। मंगलवार सुबह वह कॉलेज पहुंची और कुछ देर बाद ही उसके छत से गिर जाने की सूचना पर कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरधना धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि सूचना मिली थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही छात्रा को अस्पताल ले जाया जा चुका था। इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर दी जाती है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, अस्पताल पहुंचे छात्रा के परिजनों ने भी इस संबंध में कुछ कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन



खास बातें:
परिजनों ने नहीं दी तहरीर, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें