मुंडाली। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर युवक भाग गया। पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दोपहर में अशोक पुत्र अंतराम घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर भाग गया। मामले में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला।