किठौर। ग्राम भटीपुरा निवासी एक व्यक्ति की पुत्री बुधवार दोपहर घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी फिरोज पुत्र आस मोहम्मद तथा सरफराज, मोनू, परवेज पुत्र इनायत अली घर पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिजनों को जानकारी दी। इस पर युवती के परिजन शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्होंने मारपीट की। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को बुधवार देर रात घर से गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।