मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में गत सप्ताह किशोरी शोभा की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य हत्यारोपी देवेंद्र के भाई राजपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ आशुतोष कुमार के अनुसार इस केस में किशोरी के परिजनों ने उर्मिला, देवेंद्र, दीपक और धर्मपाल को नामजद किया था। आरोपी राजपाल को भी हत्या में शामिल होना पाया गया।