फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गये छठी कक्षा के छात्र का अपहरण, बेहोशी की हालत में बच्चा हापुड रोड ढाबे पर पडा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के हुंमायू नगर निवासी मो. मोबीन पुत्र अब्दुल कद्दूस के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मजदूरी करता है और छोटा बेटा जीशान (12) कक्षा छह में पढ़ता है। शनिवार सुबह छात्र साइकिल से स्कूल गया था। करीब 10.10 बजे वह हापुड़ मेरठ रोड पर लालपुर स्थित एक ढाबे पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके पास ही स्कूल बैग और उसकी साइकिल पड़ी थी। राहगीरों ने छात्र के बैग से मिली डायरी से उसके पिता का नंबर लेकर फोन कर मामले की सूचना दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद बच्चे ने बताया कि जब वह स्कूल जा रहा था तो पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद वह बेहोश हो गया। मामले में छात्र के पिता ने अपहरण की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें