मेरठ। भावनपुर में हंडिया मोहल्ला अब्दुलापुर स्थित राशन डीलर नवनीत पुत्र जयप्रकाश पर राशन की कालाबाजारी के आरोप लग रहे थे। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। फूड इंस्पेक्टर शिखा पांडेय ने बताया कि जांच में राशन डीलर के रजिस्टर और कोटे में केरोसिन व राशन की अनियमितता मिली। जिसके चलते उसके खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उसके राशन का स्टॉक रोक दिया गया है।