मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गोबर पाथने के लिए गई थी। वहां से चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। युवती के पिता ने थाने पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भैसा निवासी एक व्यक्ति ने थाने ने बताया कि उसकी पुत्री बुधवार को गोबर पाथने के लिए रजवाहे के पास स्थित टंकी पर गई थी। जिसके कुछ समय बाद वहां पर चार व्यक्तियों ने पहुंचकर उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित के पुत्र के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। जिसमें उसकी बहन के अपहरण की जानकारी दी। जिसको युवक ने नजर अंदाज कर दिया। उसे तीन-चार बार कॉल आने पर शक हुआ। उसने वापस कॉल करके जानकारी करनी चाही, लेकिन आरोपी ने फोन स्विच ऑफ कर दिया। पीड़ित ने चार लोगों को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने कुलदीप, राजू, सुशील एवं रेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
युवती को जान से मारने की धमकी
मवाना। नगर के मोहल्ला खेरातअली निवासी एक युवती को युवक ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर एसएसआई करतार सिंह को मामले की जानकरी देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं, एसएस आई का कहना कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में लिखित में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी।
दो पक्षों में मारपीट
मवाना। थाना क्षेत्र के एक गांव खाईखेड़ा में बुधवार शाम दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इनमें मारपीट हो गई। किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहंची। उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। वहीं, दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। समाचार लिखे जाने तक आगे की कार्रवाई नहीं की गई।
युवती के कोर्ट में बयान दर्ज
मवाना। नगर निवासी एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में युवती ने कोर्ट में बयान दिए। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना कि भिड़वारा निवासी आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।