मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी अशोक कुमार (45) पुत्र कल्लू दूध व्यापारी है। तीन दिन पूर्व वह अपने चचेरे भाई जगदीश पुत्र शीशपाल की बारात में गांव नंगला थाना दौराला गया था। परिजनों ने बताया कि देर शाम लौटते वक्त वह खड़ौली के पास कार से उतर गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने थाने पहुंचकर अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। एसओ भावनपुर आशूुतोष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है।