किठौर। कस्बा निवासी एक महिला ने घर में घुसकर पुत्री से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
कस्बा निवासी मुसायदा पत्नी सरफराज ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री आज शाम खाना बना रही थी। इसी दौरान कस्बा निवासी युवक शराब पीकर उसके घर में घुस गया। वह उसकी पुत्री से गालीगलौज करने लगा। उसने विरोध करने पर उसकी पुत्री के बाल पकड़कर जमकर मारपीट कर दी। इस मामले में पीड़ित की मां ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।