मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी उवेश पर चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी उवेश पुत्र सद्दीक ने बताया कि उसकी मोहल्ले के ही एक युवक से बीती 28 जनवरी की शाम अलाव तापने के दौरान कहासुनी हो गई थी। वह सोमवार सुबह घर के बाहर बैठकर मोबाइल से गाने सुन रहा था। इसी दौरान नामजद आरोपी तीन साथियों के साथ आया तथा गालीगलौज कर उस पर बिसौली से सिर पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। वहीं, पीड़ित ने चारों हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, कोतवाली के एसआई नीरज कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।