फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विल मार्ग पर युवक से बाइक नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी-सिवाल खास संपर्क मार्ग पर तीन बदमाशों ने शनिवार रात एक युवक से तमंचे के बल पर बाइक, 25 हजार रुपये और सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर जानी थाने दी है।
विज्ञापन

कस्बा सिवाल खास निवासी सलमान मेरठ मंडी में आढ़त करता है। शनिवार को किसी कारण से सलमान को घर जाने में देर हो गई। सलमान रात में बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने घर सिवाल खास के लिए चला। इस दौरान जानी-सिवाल संपर्क मार्ग पर गांव भगवान गढ़ी से आगे अचानक तीन बदमाश सड़क किनारे झाड़ियों से निकलकर बीच सड़क पर आ गये। जिसके चलते सलमान को बाइक रोकनी पड़ी। इस पर बदमाशों ने सलमान को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने सलमान से बाइक, 25 हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। किसी प्रकार घर जाकर सलमान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रात में बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित सलमान ने अज्ञात बदमाशों के तहरीर जानी थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें