मोदीपुरम। रालोद नेत्री सर्वेश पुंडीर से मंगलवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। उन्होंने मामले में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस मोबाइल गुम होने की तहरीर देने का दबाव बना रही है। सर्वेश पुंडीर का कहना है कि घटना के बाद सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। एसओ मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कर रहे है। उनका कहना है वह इस मामले में एसएसपी से मिलकर शिकायत करेंगी। उधर, एसओ पल्लवुपरम दिलीप शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।