मेरठ। गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव निवासी युवती भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में नर्स है। उसने बताया कि तीन वर्षों पूूर्व गजरौला के गांव चोहड़पुर निवासी राहूल पुत्र राजपाल शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब भी वह उससे शादी की बात करती तो वह टाल देता। शनिवार को भी जब उसने जिद की तो उसने शादी करने से इंकार करते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही दूसरी जगह पर शादी करने की जानकारी दी। पीड़िता ने भावनपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।