मोदीपुरम। बागपत के कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी के बैंक खाते में सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये की शॉपिंग कर ली गई। अधिकारी ने बैंक में शिकायत दर्ज कराते हुए खाता ब्लॉक करा दिया। पल्हैड़ा मोदीपुरम निवासी बागपत में कृषि तकनीकी अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार उनका पीएनबी में खाता है। 12 जनवरी को उन्होंने खाते से बीस हजार रुपये निकाले थे। लेकिन 15 जनवरी को उनके मोबाइल फोन में मैसेज आया कि खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पल्लवपुरम स्थित पीएनबी शाखा और पल्लवपुरम थाने में दर्ज कराई। एसओ पल्लवपुरम के अनुसार शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।