मोदीपुरम। शिवनगर कॉलोनी में विनोद अपनी पत्नी सुनीता के साथ किराये के मकान पर रहता है। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। महिला ने रविवार को मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। उसको बचाने में पति भी झुलस गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुनीता की हालत नाजुक बनी हुई है। एसएसआई पल्लवपुरम महेश शर्मा का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं आई है।