फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यारोपियों के घरों के कुर्की की।

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। पुलिस ने गांव अलीपुर मौरना में दंपति की हत्या में फरार चल रहे नामजद दो आरोपियों में से एक के घर की कुर्की मंगलवार को की।
विज्ञापन

ग्राम अलीपुर मोरना में छह माह पूर्व बदमाशों ने खेत में कार्य करके बुग्गी से घर लौट रहे प्रेम सिंह एवं उनकी पत्नी मुनेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनमें से कई हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मुख्य अभियुक्त सोनू पुत्र धर्म सिंह व अजय पुत्र अजीत की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह का कहना है कि आज सोनू पुत्र धर्म सिंह के घर पहुंचकर घर की कुर्की की गई। उन्होंने बताया कि अजय के घर की कुर्की भी शीघ्र ही की जाएगी।

महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपी दबोचे
हस्तिनापुर। सैफपुर कर्मचंदपुर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को रजवाहे की पटरी से कॉलेज से घर लौट आ रही कस्बा निवासी महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। इस पर एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि पुत्र राजू एवं कुलदीप पुत्र मनोज निवासी मनोहरपुर कॉलोनी कस्बा हस्तिनापुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने कहा कि दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे
हस्तिनापुर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा, विद्यालयों में खाना बनाने वाले रसोइए, जूनियर स्कूल प्रेरक, आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं की मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में बैठक हुई। इसमें निर्णय किया कि बुधवार को सभी विभाग की कर्मचारी एकत्र होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शासन के अधिकारियों से मांगे पूरी करने की मांग की जाएगी। बैठक में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश संयुक्त मंत्री संतोष परमार, रमा, आंगनबाड़ी संतोष, संजीत, सुमन, अनीता, आशाओं में सुखवीरी, अनिता, शमा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें