सेटिंग का सामान वापस न करने पर मारपीट
सरधना। नानू गांव निवासी बाबूराम पुत्र ओमप्रकाश ने रविवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह सेटरिंग का काम करता है। गांव निवासी एक युवक पर सेटिंग का सामान ले गया। शनिवार को वह सेटिंग का सामान वापस लेने गया तो उक्त युवक ने इंकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी युवक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। पीड़ित ने थाने में युवक े के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल ले जाया गया।
---------
रामनवमी के मौके पर मां भगवती के जागरण का आयोजन
सरधना। नंगला आर्डर गांव में रविवार को रामनवमी के मौके पर मां भगवती जागरण किया गया। विशाल त्यागी के आवास पर मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में देवी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान शिवकुमार शर्मा, दीपक शर्मा, राहुल, सीताराम शर्मा, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं, नवरात्र संपन्न होने पर रविवार को श्रद्घालुओं ने कन्या पूजन कर व्रत खोला।