फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अपने पति पर लगाया घर खर्च ना देने और मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। एक महिला ने अपने पति पर अच्छी नौकरी होने के बावजूद घर खर्च नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह भीख मांगकर अपना एवं चार बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी एक महिला की शादी कई वर्ष पहले दौराला कस्बा निवासी युवक से हुई थी। उसने बताया कि उसका पति अच्छी खासी नौकरी करता है। इसके बावजूद उसे परिवार के घर खर्च के लिए रुपये नहीं देता है। जिस कारण अपने चार बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए भीख मांगने के लिए मजबूर है। महिला का आरोप है कि पति, देवर एवं देवरानी आए दिन मारपीट करते हैं और उसे प्रताड़ित करते हैं। महिला ने बुधवार को दौराला थाने पर पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। उसने जिलाधिकारी से भी शिकायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें