मेरठ। थापर नगर निवासी संजीव गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। संजीव ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह खैरनगर निवासी एक व्यक्ति के यहां एकाउंट का काम देखता था। जिसने उसकी मुलाकात देहली क्षेत्र निवासी एक पशु व्यापारी से कराई थी। व्यापारी की कंपनी का दिल्ली आयकर दफ्तर में स्क्रूटनी का केस चल रहा था। आयकर विभाग के अधिकारी कंपनी के कागज मांग रहे थे। लेकिन उन्हें कागज नहीं सौंपे। केस खत्म न होने और उस पर साढ़े तीन लाख रुपये जमा करने का ठीकरा फोड़ दिया। आरोप था कि पशु व्यापारी ने अपने घर बुलाकर संजीव को पीटा और धमकी दी। देहली गेट थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के मुताबिक सीमा गुप्ता अपने पति और दो बेटों के साथ आई थी। सल्फास हाथ में लेकर खुदकुशी करने की बात कही। जिस पर महिला को खुदकुशी करने के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।