फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग गिरोह का सरगना मुठभेड़ में धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चेन स्नैचिंग गिरोह का सरगना गंगानगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शनिवार रात गंगानगर निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर रश्मि डिवाइडर रोड से घर के लिए पैदल जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने रश्मि से मोबाइल झपट लिया। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, गंगानगर एसओ विनोद कुमार और सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी ने बदमाशों की घेराबंदी की तो एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। जवाब में आकाश तोमर उर्फ बिट्टू निवासी जयदेवीनगर नौचंदी के पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि दूसरा फरार हो गया। आकाश पर नौचंदी, गंगानगर और मेडिकल में चेन स्नैचिंग, पर्स और मोबाइल लूट के 16 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आकाश ने बताया कि 31 दिसंबर को गंगानगर में महिला से चेन और तीन महिलाओं से मोबाइल लूटे थे। शास्त्रीनगर में भी दस दिन पहले महिला से पर्स लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें