खरखौदा। गांव धनौटा निवासी एक युवक दो दिन पहले बाइक पर सवार होकर रात में कंकरखेड़ा से घर लौट रहा था। हापुड़ रोड स्थित गांव घोसीपुर के समीप पीछे से आए बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर रोक लिया। नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे बाइक, चार हजार रुपये एवं मोबाइल लूट लिया। इसके बाद राहगीरों ने युवक को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित तहरीर लेकर बुधवार को थाने पहुंचा परंतु पुलिस ने उसे टरका दिया।
गांव धनौटा निवासी सुंदर दो दिन पहले गांव से बाइक पर सवार होकर कंकरखेड़ा गया था। वह उसी रात घर लौट रहा था। हापुड़ रोड स्थित घोसीपुर के समीप कूड़ाघर के सामने पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। उन्होंने सुंदर को गन प्वाइंट पर लेकर बाइक से नीचे उतार दिया। इसके बाद बदमाशों ने सुुंदर से बाइक, चार हजार रुपये एवं मोबाइल लूट लिया। राहगीरों ने अचेत अवस्था में पड़ा देख सुंदर को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वह उपचार के बाद बुधवार को तहरीर लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर उसे लौटा दिया।
वर्जन
दो दिन पहले हुई लूट की घटना की कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।-रजनेश तिवारी, इंस्पेक्टर खरखौदा
यदि मामला लूट का है तो इसमें जांच कराकर कार्रवाई की जायएगी। -राजेश कुमार सिंह, एसपी देहात