फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किनौनी गांव में रास्ते पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। किनौनी गांव में कुछ लोगों ने रास्ते में बिटोडे़ रखकर अवैध कब्जा कर रखा है। इस पर गांव वालों ने मंडलायुक्त से शिकायत करके अतिक्रमण हटवाने की मांग की। मंडलायुक्त के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवाने गांव पहुंची। गांव किनौनी निवासी जयपाल पुत्र छतरू ने शिकायती पत्र में बताया कि गांव के कुछ लोगों ने दक्षिण स्थित रास्ते पर जबरन बिटौडे़ रख लिए हैं। इससे लोगों का आवागमन बंद हो गया है। मंडलायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को तत्काल कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए हैं। कमिश्नर के आदेश पर सोमवार दोपहर बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची। टीम ने रास्ते की पैमाइश की तो पाया कि दबंगों ने रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया है। कब्जा धारकों ने टीम का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत किया। मौके पर पहुंची टीम ने तीन दिन में अपने बिटौडे रास्ते से हटाकर कब्जा मुक्त करने के आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें