कंकरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार को किशोरी के परिजन थाने पहुंचा और तहरीर देते हुए बताया कि दो दिन पूर्व उनकी बेटी घर से बाहर किसी काम के लिए गई थी। इस बीच गांव का एक ही युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार शाम किशोरी की तबीयत खराब हुई तो उसने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। वहीं आरोपी गांव से फरार है।