राष्ट्रध्वज के अपमान पर आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी कय्यूम के मकान में किराए पर रहने वाले आगरा के बैरियो निवासी शाहरुपख पुत्र सत्तार ने घर के बाथरूम में राष्ट्रीय ध्वज को पर्दा बनाकर लटकाया हुआ था। सूचना मिलने पर बुधवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था, जिस पर आरोपी शाहरुख को हिरासत में ले लिया गया था। मामले में एसआई राकेश शर्मा ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।