फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस के छात्रों पर जानलेवा हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के गेट पर बुधवार देर रात वैगनआर कार सवार पांच युवकों ने एमबीबीएस के छात्रों पर हमला बोल दिया। शोर मचने पर हमलावर फायरिंग कर जागृति विहार की तरफ फरार हो गए। छात्रों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि हमलावरों में एक भाजपा नेता है, जिसेे पुलिस बचा रही है।
विज्ञापन

एसओ मेडिकल सतीश कुमार के मुताबिक बिजनौर निवासी सारिक बिलाल मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। रात करीब 10:30 बिलाल अपने साथी छात्र अपार शुक्ला और विवेक कुमार के साथ बाइक से मेडिकल कॉलेज के गेट पर कोल्डड्रिंक लेने गया था। आरोप है कि लाल रंग की वैगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। छात्रों के विरोध करने पर कार में सवार पांच युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। छात्रों पर बंदूक तानते हुए उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में बिलाल घायल हो गया। वहीं, छात्रों का आरोप है कि एक हमलावर भाजपा नेता था। नाम पता बताने के बावजूद भी पुलिस ने दबिश नहीं दी।
थाने में हंगामा
देर रात एमबीबीएस के छात्र मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अजित चौधरी और अन्य डॉक्टरों के साथ मेडिकल थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। छात्रों ने एसओ से कहा कि वैगनआर कार पर भाजपा का झंडा लगा था। एक आरोपी ने अपने को भाजपा नेता बताया और पिस्टल से हमला बोला। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो एमबीबीएस के छात्र थाने में धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा नेता की निकली कार
एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर जांच की गई। कार जागृति विहार निवासी एक भाजपा नेता की निकली। पुलिस ने उसे कॉल की तो भाजपा नेता ने थाने आने से इंकार करते हुए कहा कि वह मेडिकल इमरजेंसी में गया था। लेकिन उसका किसी से भी कोई विवाद नहीं हुआ। उसे साजिशन फंसाया जा रहा है। भाजपा नेता पहले भी विवादों मेें रहा है। वहीं, पीड़ित छात्रों ने उसका नाम नीरज निवासी जागृति विहार बताया। छात्रों ने नीरज को पकड़ने की मांग की। कहा कि आरोपी खुद को सीसीएसयू के छात्र बता रहे थे। लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी
विज्ञापन


खास बातें:
- मेडिकल कॉलेज के गेट पर रात वैगनआर सवार युवकों ने की वारदात
- पांचों हमलावरों ने खुद को सीसीएसयू का स्टूडेंट बताया
- कार पर भाजपा का झंडा और एक आरोपी भाजपा नेता बताया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें