गंगानगर। गंगानगर में मोबाइल लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मुजफ्फरनगर में तैनात सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर विकास चौधरी गंगानगर एच-45 में परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार शाम हनुमान मंदिर से प्रसाद चढ़ाकर आ रहे विकास चौधरी से बाइक सवार बदमाशों ने शिव प्लाजा के पास मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाश डिवाइडर रोड से होते हुए फरार हो गए। पीड़ित जेई ने तहरीर दी है।