फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला न करने पर गैंगरेप पीड़िता का भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। गैंगरेप के मामले में पुलिस ने फैसला न करने पर आरोपियों से साठगांठ कर पीड़िता के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष ने शिकायत की तो एसएसपी ने थाना पुलिस को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

करीब दो माह पूर्व एक युवती से दो युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। युवती ने नसीम पुत्र सलीम और सलीम काला पुत्र इदरीश निवासी लिसाड़ी गेट के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस ने एक सपा नेता के दबाव में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। वहीं, पीड़ित पक्ष पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही थी। जब फैसला वापस नहीं लिया तो पुलिस से आरोपियों से सेटिंग कर पीड़ित युवती के चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार ने थाने जाकर पूछा तो उन्हें फटकार कर भगा दिया गया।
मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा हो गया। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार बृहस्पतिवार को एसएसपी राजेश कुमार पांडेय से मिला और थाना पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के बारे में बताया। जिस पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर लिसाडी गेट मौ असलम को कड़ी फटकार लगाई। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें