मेरठ। एसएसपी ने रविवार को क्राइम मीटिंग में सीओ और थानेदारों को क्राइम कंट्रोल करने के साथ सचेत रहने के निर्देश दिए। समीक्षा में सिविल लाइन, नौचंदी, मेडिकल और लालकुर्ती क्षेत्र में लूट की घटनाएं ज्यादा होना और सरधना, दौराला, कंकरखेड़ा व परतापुर थाने में विवेचनाएं ज्यादा लंबित होना बताया। होटलों में भी देह व्यापार की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। एसएसपी ने कहा कि कुछ लोग बखेड़ा करना चाहते हैं। कठुआ, उन्नाव कांड के अलावा झांसी में थानेदार का एनकाउंटर को लेकर ऑडियो वायरल होने जैसे मामले से पुलिस को सचेत रहने की जरूरत है। थानेदारों को हिदायत दी कि अगर क्राइम का ग्राफ कम नहीं हुआ तो सस्पेंड हो जाओगे। मीटिंग में सभी अधिकारी मौजूद रहे।