लिसाड़ीगेट में महिला पर तेजाब डाला, दो हिरासत में
मेरठ। लिसाड़ीगेट के शाहजहां कालोनी में शनिवार रात को घर में घुसकर कुछ युवकों ने 55 वर्षीय महिला पर तेजाब डाल दिया। इस दौरान महिला का हाथ झुलस गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस ने महिला के बेेटे के साले पक्ष के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि अमीरुद्दीन की पत्नी बसीरन (55) का बेटे की बहु से पुराना विवाद चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि महिला के बेटे सिराजु की बहु कई बार धमकी दे चुकी है। आरोप है कि रात में कुछ युवकों ने महिला पर तेजाब डाल दिया। सीओ ने बताया कि जांच पड़ताल मेें डॉक्टरों ने बताया कि तेजाब नहीं बल्कि कोई केमिकल डाला है। देर रात पुलिस ने दबिश देकर महिला की पुत्रवधू के तीन भाई सरताज, सरफराज और वाहब को हिरासत में ले लिया है। दो आरोपी अपने घर पर सोते हुए मिले है। तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
शाहपीर गेट पर युवक को चाकू मारा
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपीर गेट निवासी मोहम्मद मुसीद का अपने पड़ोसी युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी पक्ष ने मुसीद पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि आरोपी मुदससिर और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
खास बातें:
रात में सीओ ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी