फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का कर्ज देकर होटल में महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार नहीं लौटाया तो कर दिया रेप
विज्ञापन


मेरठ।
मासूम की बीमारी का इलाज कराने के लिए एक परिवार ने पड़ोसी युवक से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। लेकिन पीड़ित उधार के पैसे लौटा नहीं सके। इस पर पड़ोसी युवक परिवार की महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। इसको लेकर महिला का पति काफी परेशान रहने लगा। चार दिन पहले पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को महिला ने पड़ोसी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा कर दिया।
मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का छोटा बेटा बीमार है। युवक ने पड़ोसी जसवंत उर्फ कलवा से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। दो माह पहले आरोपी जसवंत युवक और उसकी पत्नी को एक होटल में ले गया और उधार के पैसों की बात की। इसके बाद आरोपी ने महिला के पति को शराब पिला दी और उसे शराब के नशे में बेड के नीचे डालकर कंबल ढक दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। कुछ समय बाद आरोपी महिला को हरिद्वार ले गया और वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि जसवंत ने धमकी दी कि जब तक पैसे वापस नहीं करोगे वह ऐसे ही दुष्कर्म करता रहेगा। आरोपी जसवंत के उत्पीड़न के चलते महिला का पति परेशान चल रहा था। चार दिन पहले महिला के पति की बस से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को महिला परिजनों के साथ मेडिकल थाने पहुंची और हंगामा कर दिया। महिला ने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। सीओ सिविल लाइन जितेंद्र कुमार ने महिला को शांत कराया। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जसवंत उर्फ कलवा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


कहीं धक्का देकर तो नहीं मारा
पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही कि कहीं आरोपी ने वाहन के सामने युवक को धक्का तो नहीं दिया या युवक ने खुद वाहन के आगे कूदकर जान दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी जांच कर रही है। आरोपी जसवंत ने दो साल पहले एक युवती का अपहरण कर बेच दिया था। बाद में युवती के आने पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें