बाइक में साइड लगने पर मारपीट, फायरिंग
मेरठ। लिसाड़ीगेट के जाकिर कॉलोनी निवासी सुलतान सोमवार दोपहर भैंसा बुग्गी लेकर जा रहा था। इस बीच वहां पड़ोसी युवक अपने साथी के साथ बाइक से पहुंचा। उसने आगे निकलने की कोशिश की तो उसे बुग्गी की साइड लग गई। इस पर युवकों ने बुग्गी चालक के साथ मारपीट कर दी। आधे घंटे बाद पीड़ित बुग्गी चालक आरोपी के घर पहुंचा और परिजनों से शिकायत की। बाद में आरोपी युवक अपने साथियों के साथ सुलतान के घर में पहुंचा और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पथराव भी हुआ। इसमें सुलतान, चांद और एक महिला घायल हो गई। आरोपियों ने तमंचे से चार-पांच राउंड फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। एसओ लिसाड़ीगेट मोहम्मद असलम का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक अपने फरार हैं।