कंकरखेड़ा। रोहटा रोड पर बैंक में नकदी जमा कराने जा रहे दंपति से शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट को अंजाम दे डाला। दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी की तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। खड़ौली निवासी मार्बल ठेकेदार सोनू पुत्र ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया कि बैंक जाते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर उससे 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार बदमाशों की बाइक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।