तीन बदमाश दूसरी जेलों में शिफ्ट
बिजनौर। जिला कारागार से तीन बदमाशों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है। कुख्यात बदमाश आदित्य और उसके साथी रोहित की मदद करने वाले स्योहारा थाने के गांव चंचलपुर निवासी विशाल को मुरादाबाद, स्वाहेड़ी निवासी रोहित को मुजफ्फरनगर और हत्या के मामले में सजा काट रहे रमन शेट्टी को मुरादाबाद जेल में शिफ्ट किया गया है। बदमाशों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किए जाने की पुष्टि जेल अधिकारियों ने की है।